सपनों की कीमत
By Sagar ahir · Blogger / Writer
Price: ₹99 — pay securely with UPI, card or net banking.
Category: કલ્પના અને ઉત્પાદકતા નમૂનાઓ
Format: PDF — instant download after payment.
गुजरात के एक छोटे गाँव का अर्जुन बड़ा इंजीनियर बनने का सपना देखता था। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद वह मेहनत करता रहा। एक दिन उसे मुंबई में नौकरी मिल गई। गाँव छोड़ते समय माँ ने उसे मिट्टी की एक छोटी-सी पोटली देकर कहा— “बेटा, इसे संभालकर रखना… ताकि तुझे हमेशा याद रहे कि तू कहाँ से आया है।” मुंबई में अर्जुन ने दिन-रात मेहनत की और अपनी कमाई परिवार पर खर्च करता रहा। सालों बाद उसका सपना पूरा हुआ और वह वापस गाँव लौटा। माँ को वही मिट्टी की पोटली लौटाते हुए अर्जुन बोला— “माँ, मेरा सपना पूरा हो गया… अब इस मिट्टी का सपना पूरा करना है।” उसने गाँव में बच्चों के लिए स्कूल खोल दिया। “कुछ लोग सपने पूरे करने के लिए घर छोड़ते हैं… और कुछ लौटकर पूरे घर का सपना पूरा कर देते हैं।” ❤️ THE END